चमोली जिले के मुख्यालय गोपेश्वर से नजदीक मंडल घाटी में परिवार के साथ पहुंचे अधिकारियों को कुछ अज्ञांत लोगों ने बेरहमी से पीट डाला। घायल अधिकारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि होली मनाने के लिए ये अधिकारी परिवार के साथ मंडल घाटी आए थे। इस बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार विवाद महिलाओं को रंग लगाने के कारण हुआ था।
इस हमले में ग्रामीण निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता संदीप राणा और जिला बचत अधिकारी अर्शित गांदवाल पर जानलेवा हमला हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई। अधिकारियों को बुरी तरह मारा गया। अज्ञात लोगों ने लोहे की रॉड से अधिकारियों को लहूलुहान कर दिया। दोनों अधिकारियों को जिला अस्पताल गोपेश्वर में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। अधिकारियों के साथ गई पारिवारिक महिलाओं पर रंग लगाने को लेकर हुआ सारा विवाद।