नई दिल्ली।
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश की सुरक्षा में अदम्य साहस और वीरता का परिचय देने वाले 70 जवानों को गैलेंट्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इन सम्मानों को प्रदान करने की मंजूरी दे दी है। रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।
सम्मानित किए जाने वाले जवानों में से छह को मरणोपरांत गैलेंट्री अवॉर्ड दिए जाएंगे। इनमें तीन जवानों को कीर्ति चक्र, 13 जवानों को शौर्य चक्र और एक जवान को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान गणतंत्र दिवस की शाम आयोजित समारोह में प्रदान किए जाएंगे।
इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की यात्रा करने वाले पहले भारतीय ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया जाएगा।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस अवसर पर कुल 301 जवानों को मिलिट्री गैलेंट्री मेडल भी प्रदान किए जाएंगे। इनमें—
- 1 बार टू सेना मेडल (गैलेंट्री)
- 44 सेना मेडल (गैलेंट्री), जिनमें 5 मरणोपरांत
- 6 नौसेना मेडल (गैलेंट्री)
- 2 वायु सेना मेडल (गैलेंट्री)
शामिल हैं।
कीर्ति चक्र से सम्मानित होंगे ये जवान
- मेजर अर्शदीप सिंह – असम राइफल्स
- नायब सूबेदार डोलेश्वर सुब्बा – पैरामिलिट्री फोर्स
- कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर – वायु सेना (फ्लाइंग पायलट)
शौर्य चक्र विजेताओं की सूची
रैंक / नाम यूनिट / रेजिमेंट
लेफ्टिनेंट कर्नल घाटगे आदित्य श्रीकुमार 21 पैरा (स्पेशल फोर्सेस)
मेजर अंशुल बाल्टू JAK LI, 32 असम राइफल्स
मेजर शिवकांत यादव 5 पैरा (स्पेशल फोर्सेस)
मेजर विवेक मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री, 42 RR
मेजर लीशांगथेम दीपक सिंह 11 पैरा (स्पेशल फोर्सेस)
कैप्टन योगेंद्र सिंह ठाकुर 6 पैरा (स्पेशल फोर्सेस)
सूबेदार पी. एच. मोसेस 1 असम राइफल्स
लांस डफादार बलदेव चंद आर्मर्ड, 4 RR
राइफलमैन मंगलम सांग वैफेई 3 असम राइफल्स
राइफलमैन धुर्बा ज्योति दत्ता 33 असम राइफल्स
लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के नौसेना
लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए नौसेना
असिस्टेंट कमांडेंट विपिन विल्सन गृह मंत्रालय
वीरता को राष्ट्र का सलाम
गणतंत्र दिवस पर दिए जाने वाले ये सम्मान देश की सेना, अर्धसैनिक बलों और सुरक्षा एजेंसियों के जवानों के साहस, बलिदान और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक हैं। राष्ट्र इन वीर सपूतों की बहादुरी और सर्वोच्च बलिदान को नमन करता है।

