कब्ज, गैस और एसिडिटी आजकल बहुत आम हैं। कई लोग घरेलू उपाय या दवाइयां लेने के बाद भी राहत नहीं पा पाते। योग गुरु स्वामी रामदेव ने इन समस्याओं से छुटकारा पाने के कुछ आसान और असरदार तरीके बताए हैं।
पाचन को बनाएं परफेक्ट
- सुबह उठकर गुनगुना पानी पीएं।
- एलोवेरा, आंवला और गिलोय का सेवन करें।
- बाजार में मिलने वाली प्रोसेस्ड चीजों से बचें।
- पानी हमेशा उबालकर पीएं।
- रात का खाना हल्का और जल्दी खाएं।
कब्ज को दूर करने के लिए फल
- पपीता
- बेल
- सेब
- अनार
- नाशपाती
- अमरूद
अतिरिक्त उपाय:
- सौंफ और मिश्री चबाएं।
- जीरा, धनिया, सौंफ का पानी लें।
- खाने के बाद भुना अदरक खाएं।
एसिडिटी को खत्म करने के उपाय
- ताजा जूस पिएं।
- बेल का जूस लाभकारी है।
- गैस की समस्या दूर करने के उपाय
- अंकुरित मेथी खाएं।
- मेथी का पानी पिएं।
- अनार का सेवन करें।
- त्रिफला चूर्ण लें।
- खाने को अच्छी तरह चबाएं।
आंत को मजबूत बनाने के उपाय
- गुलाब के पत्ते, सौंफ, इलायची और शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं।
- रोजाना 1 चम्मच सेवन करें।
हेल्दी फूड का महत्व (स्वामी रामदेव की सलाह)
- ठंड के मौसम में आंवला, घी, ड्राई फ्रूट्स, मूली, पालक और मिलेट्स को अपनी डाइट में शामिल करें।
- ड्राई फ्रूट्स में अखरोट, बादाम, काजू, किशमिश और खजूर का सेवन बदल बदल कर करें।
- सब्जियों में मूली, पालक, बथुआ, मेथी शामिल करें।
- लहसुन का नियमित सेवन (गर्मियों में 1–2 कली, सर्दियों में 2–4 कली) कोलेस्ट्रॉल और हार्ट प्रॉब्लम से बचाता है।
