
त्याग, बलिदान, समर्पण की भावना हिंदुत्व में होती है, किसी को पीट-पीटकर मार देना हिंदुत्व नहीं है। यह बात मंगलवार की देर शाम कल्कि धाम संभल (उप्र) के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने नया गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से कही।उन्होंने कहा कि देश सर्वोपरि है, देश के हितों के साथ कांग्रेस ने कभी-भी समझौता नहीं किया और ना ही राष्ट्रहित से कोई खिलवाड़ किया है। हिंदू धर्म को मानने वाला व्यक्ति बहुत ही उदार स्वभाव का होता है वह चाह कर भी किसी का अहित नहीं कर सकता। भारत एक ऐसा देश है जहां सभी धर्मों के लोग मिल-जुलकर रहना पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी जो हिंदुत्व का मार्ग दिखा रही है वह धर्म का नहीं अपितु अधर्म का मार्ग है। पूरे देश में भय का वातावरण उत्पन्न किया जा रहा है, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भी सार्वजनिक रूप से गाली दी जा रही है, जो कि दूषित मानसिकता का हिस्सा है।
भाजपा ने उत्तराखंड में तीन-तीन मुख्यमंत्री बदले, जनता पूरी ताकत से इनको उखाडऩा चाहती है। दावा किया कि उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनेगी। सरकार जनता चुनती है और विधायक मुख्यमंत्री का चुनाव करेंगे, जो कांग्रेस का मुख्यमंत्री होगा। उन्होंने कहा कि हरीश रावत वरिष्ठ नेता हैं और इस समय कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष भी हैं, सभी लोग उनका सम्मान करते हैं। इस मौके पर गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के पूर्व अध्यक्ष हरवंत ङ्क्षसह ढिल्लो, पूर्व दर्जा कैबिनेट मंत्री हरेंद्र ङ्क्षसह लाडी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, कांग्रेस नगराध्यक्ष सत्यवान गर्ग, कार्यकारी अध्यक्ष रेशम यादव, ब्लाक प्रमुख पति राजकुमार, प्रेम ङ्क्षसह यादव, मतिउर्रहमान उर्फ बबलू, आदि मौजूद थे।