मुंबई। संदीप रेड्डी वांगा की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर और अनिल कपूर की जोड़ी ने पिता-पुत्र के इमोशनल रिश्ते से दर्शकों को खूब भावुक किया। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि ये रिश्ता सिर्फ पर्दे तक ही सीमित नहीं है, बल्कि असल जिंदगी में भी दोनों के बीच खून का नाता है।
बॉलीवुड में कपूर खानदान के दो बड़े परिवार माने जाते हैं –
एक तरफ पृथ्वीराज कपूर से शुरू हुई राज कपूर-ऋषि कपूर-रणबीर कपूर की परंपरा, तो दूसरी ओर सुरिंदर कपूर से अनिल कपूर, बोनी कपूर और संजय कपूर का परिवार।
दरअसल रणबीर कपूर के परदादा पृथ्वीराज कपूर और अनिल कपूर के पिता सुरिंदर कपूर आपस में चचेरे भाई थे। इस रिश्ते के अनुसार अनिल कपूर और राज कपूर भाई हुए, और इस तरह अनिल कपूर रिश्ते में रणबीर कपूर, करीना कपूर, करिश्मा कपूर और रिद्धिमा कपूर के दादा लगते हैं।
फिल्म ‘एनिमल’ में अनिल कपूर ने रणबीर कपूर के पिता बलबीर सिंह का किरदार निभाया था। खास बात ये है कि रील लाइफ में भी उन्होंने वही रिश्ता निभाया जो असल जिंदगी में है – दादा-पोते का।
आज अनिल कपूर अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं। 1979 में फिल्म ‘हमारे तुम्हारे’ से डेब्यू करने वाले अनिल कपूर ने ‘वो सात दिन’, ‘तेजाब’, ‘राम लखन’, ‘बेटा’, ‘लम्हे’, ‘जमाई राजा’, ‘नायक’ जैसी सुपरहिट फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाई। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनकी फिटनेस और एनर्जी नए कलाकारों को कड़ी टक्कर देती है।
इस तरह रणबीर कपूर और अनिल कपूर की जोड़ी सिर्फ फिल्मी नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी कपूर खानदान की विरासत को आगे बढ़ाने वाली खास जोड़ी है।
