नई दिल्ली।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तमिलनाडु और असम विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारियों के नामों की घोषणा कर दी है।
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ सह प्रभारी के रूप में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और सिविल एविएशन राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल को नियुक्त किया गया है।
असम विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजयंत पांडा को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। सह-प्रभारी की जिम्मेदारी जम्मू-कश्मीर विधानसभा के नेता विपक्ष सुनील कुमार शर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री दर्शना बेन जारडोश को सौंपी गई है।
यह घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी पत्र के माध्यम से की गई, जिसमें बताया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की मंजूरी दी है।

