
मुख्यमंत्री ने कंट्रोल रूम की व्यवस्था का जायजा भी लिया और ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों से विभिन्न जानकारियां लीं थीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में चारधाम यात्रा चरम पर है। उन्होंने कहा कि यात्रा संचालन में व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के साथ ही किसी भी प्रकार की अनहोनी पर त्वरित राहत कार्य संचालित करने के लिए कारगर व्यवस्था बनाने को कहा। उन्होंने सभी जिलों से आपदा कंट्रोल रूम को 24 घंटे सूचनाएं उपलब्ध कराने और जिलों के आपदा कंट्रोल रूम को भी अधिक सक्रिय करने के निर्देश दिए।
यमुनोत्री राजमार्ग पर डामटा के पास रविवार देर शाम को बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तुरंत सक्रिय हो गए। उन्होंने सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंचकर बचाव एवं राहत कार्यों की जानकारी ली।