
एक महिला को शादी का झांसा देकर युवक ने दुष्कर्म किया। जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक ने मना करते हुए अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
भगवानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, जिसमें बताया कि उसकी मुलाकात कुछ साल पूर्व नीटू निवासी आइआरआइ कालोनी रुड़की से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी और प्रेम संबंध बन गए। महिला का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं नहाते हुए उसकी वीडियो भी बना ली।
इसी बीच महिला के पति को इनके रिश्ते की भनक लग गई, जिसके बाद महिला से उसका पति अलग हो गया। पारिवारिक संबंध खराब होने पर महिला को पति से तलाक लेना पड़ गया। अब महिला ने युवक पर शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने उसके वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायल करने की धमकी दे दी। इस बावत महिला ने कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की मांग की। सिविल लाइंस कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र चौहान ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में महिला की शिकायत पर युवक पर मुकदमा दर्ज किया है।