मुंबई। गौरव तिवारी की जिंदगी पर बनी वेब सीरीज ‘भय: द गौरव तिवारी मिस्ट्री’ के बाद अब एक और इंडियन हॉरर सीरीज दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। सोशल मीडिया पर इसके डरावने सीन तेजी से वायरल हो रहे हैं और लोग इसे साल 2025 की सबसे खौफनाक सीरीज में से एक बता रहे हैं।
हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं उसका नाम है ‘खौफ’, जो दिसंबर 2025 में ओटीटी पर रिलीज हुई और अब दर्शकों की रूह कंपा रही है।
यह साइकोलॉजिकल हॉरर सीरीज मधु (मोनिका पंवार) नाम की लड़की की कहानी है, जो ग्वालियर से दिल्ली पढ़ाई और नई जिंदगी शुरू करने आती है। वह एक सुनसान लड़कियों के हॉस्टल में रहने लगती है, जहां कमरा नंबर 333 को लेकर डरावनी कहानियां फैली हुई हैं।
माना जाता है कि उस कमरे में पहले रहने वाली एक लड़की की रहस्यमयी मौत हो चुकी है और उसकी आत्मा अब भी वहीं भटकती है। मधु खुद भी एक भयानक ट्रॉमा से गुजर चुकी होती है, जिसके चलते हॉस्टल में होने वाली सुपरनैचुरल घटनाएं उसकी मानसिक हालत और बिगाड़ देती हैं।
सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे हॉस्टल की हर लड़की कमरे नंबर 333 से डरती है। अजीब आवाजें, दरवाजों का अपने आप खुलना, रात में महसूस होने वाली परछाइयां और एक रहस्यमयी हकीम – ये सभी मिलकर कहानी को और भी डरावना बना देते हैं।
स्टारकास्ट और क्रू
- लेखिका व क्रिएटर: स्मिता सिंह
- निर्देशक: पंकज कुमार और सूर्या बालाकृष्णन
- प्रोड्यूसर: संजय रौत्रे और सरिता पाटिल (मैचबॉक्स शॉट्स)
मुख्य कलाकार:
- मोनिका पंवार
- रजत कपूर
- अभिषेक चौहान
- गीतांजलि कुलकर्णी
- शिल्पा शुक्ला
यह आठ एपिसोड की सस्पेंस हॉरर सीरीज 18 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी और IMDb पर इसे 7.4/10 की शानदार रेटिंग मिली है।
