
राजराजेश्वरी मन्दिर जलेड में श्रावण मास प्रथम सोमवार के अवसर पर उजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित भंडारे में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री उजपा केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश धनै ने पत्नी संघ भगवान शिव को जलाविसेक करते हुए मां राजराजेश्वरी का आर्शीवाद लिया।
कार्यक्रम पहुंचे सैंकड़ों युवाओं व महिलाओं ने आगमी विधान सभा 2022 को देखते हुए पूर्व मंत्री उजपा केन्द्रीय अध्यक्ष दिनेश धनै पर विश्वास जताते हुए उत्तराखण्ड जन एकता पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर धनै ने लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाते हुए जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि मेरे द्वारा वर्ष 2012 से 2017 तक किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का कार्य करूंगा जो वर्तमान सरकार में विकास की धारा रुकी हुई है और अधूरे पड़े कार्यों को भी पूर्ण करने का काम करूंगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड जन एकता पार्टी आगामी विधान सभा चुनाव में 8 से 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और आने वाले 10 से 15 सालों में पूरे 70 सीटों पर चुनाव लड़कर सरकार भी बनाएगी। धनै ने कहा रोजगार, स्वरोजगार, पलायन, शिक्षा स्वास्थ्य, पर्यटन आदि उनके मुद्दे प्राथमिकता पर रहेगा। पार्टी महिला जिलाध्यक्ष रागिनी भट्ट ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि टिहरी में भाजपा अब भाजपा पार्टी नहीं रही बल्कि क्षेत्रीय विधायक की पार्टी बन कर रह गई है। उन्होंने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में पार्टी केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश धनै के नेतृत्व में पूरे दम-खम के साथ चुनाव लड़ेगी व धनै को विधान सभा पहुंचाने का काम करेगी। वहीं जिलाध्यक्ष संजय मैठाणी ने कहा कि पार्टी सदस्यता अभियान में जुटी है और लोग दिनेश धनै पर विश्वास जताते हुए भारी संख्या में पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। उन्होंने वर्तमान सरकार को घोटालों की सरकार बताते हुए कहा कि 2019 से अब तक टिहरी में जनता के साथ जो छलावा हुआ है ओ अब नहीं होगा। इस मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष गोविन्द बिष्ट, केंद्रीय मीडिया प्रभारी प्रताप गुसाईं, जन संपर्क अधिकारी बलबीर नेगी, जिला उपाध्यक्ष निर्मला बिष्ट, जिला सचिव कृष्णा ममगांई, जिला महासचिव संजय रावत, विक्रम सिंह रावत, ब्लॉक अध्यक्ष दौलत लखलोगा, विनय नेगी सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।