कल से उत्तराखंड चार धाम यात्रा का यमुनोत्री व गंगोत्री के कपाट खुलने के साथ ही शुभआरंभ हों गया। यमुनोत्री में यात्रा के दौरान पहले दिन 3 यात्रियों की हुई मौत हो गई। मृत्यु का कारण हृदय गति रुकना बताया जा रहा है। मरने वालों में दो पुरुषों के साथ ही एक महिला तीर्थ यात्री शामिल हैं।
तीनों यात्रियों की मौत यमनोत्री पैदल मार्ग पर चढ़ाई चढ़ते समय हुई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मरने वाले यात्री उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश के रहने वाले बताएं जा रहें हैं।