
सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं। जिसके बाद कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को कई दिन बाद पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़त दर्ज की गई है।
देहरादून में डीजल 88.13 रुपये प्रति लीटर तो पेट्रोल 94.75 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। पहले से ही संभावना जताई जा रही थी कि रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पेट्रोलियम कंपनियां रेट बढ़ा सकती हैं।
रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई कीमतें लागू हो जाती हैं। कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं के आधार पर पर दाम रोज तय होते हैं। पेट्रोल पंप चलाने वाले खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के करों और अपना मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।