रियो डी जेनेरियो। मंगलवार को रियो डी जेनेरियो में ड्रग तस्करों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई में कम से कम 132 लोग मारे गए। ऑपरेशन में लगभग 2,500 पुलिसकर्मी शामिल थे। राज्य पुलिस ने 119 मौतों की पुष्टि की है, जबकि सरकारी अभियोजकों का कहना है कि कुल मृतकों की संख्या 132 है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस पर नरसंहार करने का आरोप लगाया। पेन्हा इलाके के निवासियों ने सड़क पर मृतकों की कतार लगाई और कई शव जंगल से इकट्ठा किए। एक महिला ने कहा कि यह कोई पुलिस कार्रवाई नहीं, बल्कि जान लेने का अभियान था।
रियो के सुरक्षा प्रमुख विक्टर सैंटोस ने कहा कि ऑपरेशन की घातकता अपेक्षित थी, लेकिन इसे जानबूझकर बढ़ाया नहीं गया। न्याय मंत्री रिकॉर्डो नेवांडोव्स्की ने कहा कि राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा इस कार्रवाई से हैरान हैं।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी इस घटना पर चिंता जताई और अधिकारियों से अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानूनों के तहत तत्काल जांच करने का आग्रह किया।
