देहरादून। Pushkar Singh Dhami ने राज्य के विभिन्न जनपदों में स्वास्थ्य, सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और आधारभूत संरचना से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं को वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।
जनपद Udham Singh Nagar के उपजिला चिकित्सालय, बाजपुर में 6 चिकित्साधिकारियों के लिए आवासीय भवनों के निर्माण हेतु ₹4 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।
Haridwar में कुंभ मेला-2027 के तहत प्रस्तावित पुलिस कमांड एंड कंट्रोल सेंटर भवन के निर्माण के लिए ₹50.27 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है।
इसके अलावा हर की पैड़ी से ललतारों सेतु तक गलियों के सुधारीकरण एवं सौंदर्यीकरण के लिए ₹9 करोड़ की मंजूरी दी गई है। यह कार्य स्मार्ट सिटी पीआईयू, लोक निर्माण विभाग, देहरादून के माध्यम से कराया जाएगा।
राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के अंतर्गत जनपद हरिद्वार के विधानसभा क्षेत्र खानपुर में नारसन-हरजौली-जट मुडलाना-लंडौरा-जौरासी बुढ़्ढाहेडी-बजेडी-राजपुताना मोटर मार्ग के किमी 23 पर क्षतिग्रस्त आरसीसी सेतु की एप्रोच के सुरक्षात्मक कार्य हेतु ₹6.67 करोड़ में से प्रथम किश्त के रूप में ₹2.67 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।
लोक निर्माण विभाग द्वारा प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण के लिए वर्ष 2025-26 में मांगी गई ₹32.50 करोड़ की धनराशि के सापेक्ष ₹25 करोड़ राज्य आपदा मोचन निधि से जारी करने की मंजूरी दी गई है।
बाढ़ सुरक्षा योजनाओं को स्वीकृति
- Champawat की तहसील पूर्णागिरी में हुड्डी नदी से ग्राम छानीगोठ की सुरक्षा हेतु ₹5.75 करोड़ में से ₹2.30 करोड़ (प्रथम किश्त)।
- Chamoli के गैरसैंण क्षेत्र में रामगंगा नदी तट पर भू-कटाव रोकथाम हेतु ₹6.83 करोड़ में से ₹2.74 करोड़।
- Uttarkashi के भटवाड़ी ब्लॉक में हर्षिल गांव में भागीरथी नदी तट पर सुरक्षात्मक कार्य हेतु ₹10.24 करोड़ में से ₹4.10 करोड़।
- Dehradun के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में सुसवा नदी के दोनों तटों पर बाढ़ सुरक्षा योजना हेतु ₹4.30 करोड़ में से ₹1.72 करोड़।
अन्य महत्वपूर्ण निर्णय
- नगर पंचायत ईमलीखेड़ा में लीगेसी वेस्ट निस्तारण हेतु ₹13.90 लाख की स्वीकृति।
- जनपद Pauri Garhwal के रिखणीखाल स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोबरियासार का नाम शहीद अनुज नेगी के नाम पर रखने का अनुमोदन।
इन स्वीकृतियों के माध्यम से राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, कुंभ मेला-2027 की तैयारियों, आपदा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

