मुंबई, 30 अक्टूबर 2025:
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लीलावती अस्पताल, मुंबई में भर्ती कराया गया है। शिल्पा शेट्टी भी अपनी मां का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंची। उनका दौड़ते हुए अस्पताल में दाखिल होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, और फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।
शिल्पा और उनकी मां का खास रिश्ता है। शिल्पा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी मां के लिए प्यार जताती रहती हैं। बीते 20 जून को उन्होंने अपनी मां का जन्मदिन बड़े उत्साह के साथ मनाया और सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो शेयर किए थे।
हाल ही में शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा का नाम 60 करोड़ रुपए के धोखाधड़ी मामले में आया था। उन्हें लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया, लेकिन शिल्पा ने विदेश यात्रा को फिलहाल स्थगित रखा है।
कुछ दिन पहले शिल्पा ने शमिता शेट्टी और राज कुंद्रा के साथ दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें साझा की थीं। प्रोफेशनल तौर पर शिल्पा आखिरी बार रोहित शेट्टी की वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में नजर आई थीं और अब वे नए प्रोजेक्ट ‘केडी द डेविल’ में काम कर रही हैं।
शिल्पा ने 1993 में शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘बाजीगर’ से बॉलीवुड में कदम रखा था और तब से वे 59 से अधिक फिल्मों और रियलिटी शो में दिखाई दे चुकी हैं।
