
शिक्षा विभाग में प्रशासनिक अधिकारी से वरिष्ठ प्रशाासनिक अधिकारी पद पर पदोन्नति की सूची शुक्रवार को जारी कर दी। प्रारंभिक शिक्षा अपर निदेशक एसपी खाली ने इसके आदेश जारी किए। पदोन्नति का फायदा 77 अधिकारियों को मिला है। उन्होंने पदोन्नत अधिकारियों को 15 दिन के भीतर नई जगह पर ड्यूटी ज्वाइन करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि पदोन्नति छोडऩे वालों पर पदोन्नति का परित्याग नियमावली के तहत कार्रवाई होगी।