
गुनोगी के प्रधान श्री खिमानन्द कोठारी,उप प्रधान श्री राधाकृष्ण कोठारी, कांग्रेस छोड़ सहित दो दर्जन से अधिक लोगों ने ग्रहण की उत्तराखंड जनएकता पार्टी की सदस्यता।
श्री दिनेश धनै जी पूर्व मंत्री/केंद्रीय अध्यक्ष उजपा, पर अपनी आस्था जताते हुए। गुनोगी,बमुण्ड प्रधान,उप प्रधान सहित ग्रामवासियों ने विधिवत पार्टी में शामिल हुए। धनै ने शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि आज टिहरी विधानसभा में लोगों में काफी उत्साह है ।जो दिन प्रतिदिन भारी संख्या में लोगों का रूझान उत्तराखंड जनएकता पार्टी के प्रति देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड की जनता अब राष्ट्रीय पार्टीयों के जुमलों से उग चुके है। उन्होंने गांववासियों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस, भाजपा दिल्ली से अपनी योजनाएं थोपते हैं।जो हमारे पहाड़ी प्रदेश के अनुरूप नहीं होती। प्रधान गुनोगी खिमानंन्द कोठारी ने कहा कि मैं लम्बे समय से कांग्रेस पार्टी के झंडे डंढे बोट के आ रहा लेकिन इसमें नेता केवल चुनाव में ही याद करते हैं।उसके बाद कोई सुनवाई नहीं होती है। शामिल होने वालों में उप प्रधान राधाकृष्ण कोठारी, पूर्व सैनिक वाचस्पति सकलानी,ऊंम प्रकाश, सुषमा देवी,प्रेम दत्त,दिलमणी सकलानी, बिरेंद्र दत,पूर्णा नंद,हर्षमणी,कमल नयन,राजीव कोठारी,नरदेव कोठारी,अजय कोठारी, सुखदेव कोठारी सहित दो दर्जन लोगों ने ली उजपा की सदस्यता।इस मौके
पर जिलाध्यक्ष श्री संजय मैठाणी, जिलाध्यक्ष महिला श्रीमती रागिनी भट्ट,जिला उपाध्यक्ष श्रीमती निर्मला बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष बलबीर पुण्डरी, ब्लाक अध्यक्ष महिला श्रीमती अनिता भण्डारी, जिला संगठन सचिव आचार्य मीनाक्षी कोठारी, जिला उपाध्यक्ष विनोद डबराल, पूर्व प्रधान देव सिंह पुण्डीर,शहर उपाध्यक्ष ममता रावत आदि मौजूद थे।