
उत्तराखंड जनएकता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश धनै की मौजूदगी में उजपा शहर अध्यक्ष दिनेश उनियाल ने चम्बा शहर की कार्यकारिणी घोषित की । कार्यकारिणी में दर्मियान सिंह नेगी, शूरवीर चंद रमोला,शीषपाल सजवाण, साब सिंह सजवाण, बलबीर सिंह राणा,प्रेम लाल डबराल,चंदन सिंह राणा,संरक्षक पूरण चंद रमोला को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अकबर बिष्ट, महावीर सिंह नेगी, बुद्धिराम चमोली,मनोहर लाल डोभाल, बिजेंद्र सिंह नेगी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई वहीं मनोहर लाल डोभाल, युद्धवीर सिंह रावत, नरेश थपलियाल, कुंवर सिंह नेगी, महेश पैन्यूली, महा सचिव बनाये गए । जसबीर सिंह नेगी, आनंद मोहन सकलानी,चत्तर सिंह धनोला, प्रेम लाल डबराल को सचिव की जिम्मेदारी मिली साथ ही हीरामणी डबराल,उत्तम सिंह बिष्ट,ऐलम सिंह राणा, राजेश भट्ट को सह सचिव बनाया गया । उत्तम सिंह परमार कोषाध्यक्ष, महिपाल सिंह सजवाण, नरेश चंद रमोला मीडिया प्रभारी, जयप्रकाश रमोला, गुलाब सिंह नेगी, महिपाल सजवाण, बिरेंद्र सिंह पुण्डीर, नरेंद्र सिंह नेगी, शिव प्रसाद कोठारी, महावीर सकलानी,डब्बल सिंह चौहान, विकास उनियाल,अरूण उनियाल, बिजेंद्र राणा,दर्मियान सिंह तोमर, प्रेम सिंह नेगी, आशीष बिष्ट, रविन्द्र सिंह नेगी,राम सिंह कुशवाहा,जसवीर सिंह कृषाली, राजपाल सिंह रावत, द्वारिका तिवारी,पंकज सकलानी कार्यकारिणी के सदस्य घोषित किये गए । कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री उजपा केंद्रीय अध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आगामी 2022 चुनाव के लिए मजबूती के साथ जुट जाने को कहा साथ अपना बूथ मजबूत करने के मंत्र दिये । धनै ने टिहरी में वर्तमान सरकार का कार्यकाल निराशाजनक बताया । धनै ने कहा इस सरकार में लोगों को रोजगार देने की बजाय बेरोजगार करने का काम किया । इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय मैठाणी, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रागिनी भट्ट, जिलाध्यक्ष बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ सोमवारी लाल सकलानी, केंद्रीय सचिव आनंदी नेगी, केंद्रीय सचिव विनोद सजवाण, ज़िला सचिव कृष्णा ममगांई, उपाध्यक्ष निर्मला बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष कुंती सजवाण, ब्लाक अध्यक्ष चंबा बलबीर पुण्डीर, जिला उपाध्यक्ष राजबीर सजवाण, ब्लाक अध्यक्ष चंबा महिला प्रकोष्ठ अनीता भंण्डारी,शहर अध्यक्ष चंबा महिला प्रकोष्ठ अनीता थपलियाल, जिला सचिव आचार्य मीनाक्षी कोठारी, आशीष बहुगुणा, जिला महासचिव संजय रावत,शहर उपाध्यक्ष ममता रावत,वीना जोशी, अरविंद मखलोगा, सुधीर बहुगुणा, जयवीर पंवार, प्रेम दत्त थपलियाल, बुद्धि सिंह सजवाण,ममता लेखवार, कुंवर नेगी,आदि मौजूद रहे ।