
हिंदू पंचांग के अनुसार वर्ष 2025 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 16 अगस्त, शनिवार को मनाया जाएगा। इस वर्ष भगवान श्रीकृष्ण का 5252वां जन्मोत्सव मनाया जाएगा। यह पावन अवसर भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में पूरे देश में बड़े हर्ष और उल्लास से मनाया जाता है। श्री कृष्णा जन्मास्टमी महोत्सव के इस अवसर पर जाने के आप अपनी राशि अनुसार क्या दान कर सकते है
धनु राशि- धनु राशि के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति होते हैं। ऐस में इस दिन गीता या अन्य धार्मिक पुस्तकों का दान करने से ज्ञान, धर्म और आस्था में वृद्धि होती है।
मकर राशि- मकर राशि के जातकों के स्वामी ग्रह न्याय और कर्मफलदाता शनिदेव होते हैं। ऐसे में इस दिन किसी गरीब को मध्य नीले रंग का वस्त्र दान करना शुभ माना गया है, जिससे कर्मफल में सुधार होता है।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के स्वामी ग्रह भी शनिदेव होते हैं। इस राशि के जातक धन का दान करके आर्थिक स्थिरता और ईश्वरीय आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।
मीन राशि- मीन राशि के जातकों के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति होते हैं। ऐसे में केले, बेसन के लड्डू, मिश्री और माखन का दान करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
सिंह राशि- सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्यदेव होते हैं। ऐसे में आपको गुड़, शहद और मसूर की दाल का दान करने से नेतृत्व क्षमता और आत्मबल में वृद्धि होती है।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों के लिए वाणी और व्यापार के कारक ग्रह बुधदेव होते है इस राशि के जातकों के लिए गौ सेवा विशेष पुण्य प्रदान करती है। गौ माता को चारा खिलाना या उनकी देखभाल करना शुभ होता है।
तुला राशि- तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र देव होते हैं। ऐसे में जिन लोगों का लंबे समय से चली आ रही आर्थिक समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए इस दिन श्वेत और नीले रंग के वस्त्र का दान करना चाहिए।
वृश्चिक राशि- इस राशि के जातकों के स्वामी ग्रह मंगलदेव होते हैं। कृष्ण जन्माष्टी पर गेहूं, गुड़ और शहद का दान करने से जीवन में सकारात्मकता और उन्नति आती है।
मेष राशि- मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगलदेव होते है ऐसे में जन्माष्टमी पर इस राशि के लोगों को गेहूं और गुड़ का दान करना शुभ माना जाता है। इससे जीवन में ऊर्जा,जोश, उमंग और उत्साह बना रहता है।
वृषभ राशि- वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्रदेव होते हैं ऐसे में जन्माष्टमी के दिन माखन, मिश्री और चीनी का दान करने से सौभाग्य और समृद्धि में वृद्धि होती है।
मिथुन राशि- इस राशि के स्वामी ग्रह बुध देव होते हैं। इस राशि के जातकों के लिए अन्नदान अत्यंत फलदायी है। किसी जरूरतमंद को भोजन कराना बहुत ही शुभ होता है।
कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों के लिए उनके स्वामी ग्रह चंद्रमा होते हैं। दूध, दही, चावल और मिठाई का दान करने से मानसिक शांति और पारिवारिक सुख प्राप्त होता है।