मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व प्रसिद्ध माँ पूर्णागिरि मेला-2026 के भव्य शुभारंभ अवसर पर जनपद चम्पावत को बड़ी सौगात दी। उन्होंने कुल 7454.74 लाख रुपये (74.54 करोड़ रुपये) की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर उन्हें जनता को समर्पित किया।
मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के बुनियादी ढांचे, जनजातीय कल्याण और पर्यटन विकास से जुड़ी पांच प्रमुख योजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें शामिल हैं—
- टनकपुर-जौलजीबी मोटर मार्ग पर चलथी नदी के ऊपर ₹5014 लाख की लागत से निर्मित 690 मीटर लंबा दो लेन प्री-स्ट्रेस्ड मोटर सेतु।
- पीएम जनमन योजना के अंतर्गत ग्राम खिरद्वारी में बुक्सा एवं राजी जनजाति के उत्थान हेतु ₹60 लाख की लागत से बना बहुउद्देशीय भवन।
- ₹659 लाख की लागत से राजकीय पशु प्रजनन फार्म, नरियाल गाँव (चम्पावत) के प्रथम चरण के विकास कार्य।
- गुरु गोरखधाम में ₹271.39 लाख की लागत से विकसित पर्यटक अवस्थापना सुविधाएं।
- श्यामलाताल क्षेत्र को ईको-टूरिज्म हब के रूप में विकसित करने हेतु ₹490.94 लाख की लागत से लेक फ्रंट डेवलपमेंट कार्य।
मुख्यमंत्री ने 959.49 लाख रुपये की चार नई परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। इनमें—
- चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि से स्वीकृत ₹498.50 लाख के विभिन्न जनोपयोगी निर्माण कार्य।
- तहसील बाराकोट में ₹302.50 लाख की लागत से अनावासीय भवन निर्माण।
- ब्रिडकुल, पिथौरागढ़ द्वारा एड़ी मेला स्थल, कालूखान के सौंदर्यकरण हेतु ₹81.50 लाख की योजना।
- नगर पंचायत बनबसा स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर में ₹76.90 लाख की लागत से पार्क निर्माण।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार “विकल्प रहित संकल्प” के साथ चम्पावत को आदर्श जनपद बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन, पर्यटन विकास और आवागमन सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।
उन्होंने माँ पूर्णागिरि का आशीर्वाद लेते हुए कहा कि उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लक्ष्य की ओर सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है।

