मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ईरान से बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्टों के मुताबिक Ali Khamenei के चारों बेटे सुरक्षित हैं। इससे पहले उनके एक बेटे के मारे जाने की अफवाहें सामने आई थीं, जिन्हें अब गलत बताया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार खामेनेई के बेटों मुस्तफा खामेनई, मुज्तबा खामेनई, मसऊद खामेनई और मीसम खामेनई की तस्वीरें सामने आई हैं, जिससे उनके सुरक्षित होने की पुष्टि बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि हाल ही में United States और Israel की संयुक्त सैन्य कार्रवाई के बाद Iran में स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई है। इसी कार्रवाई में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत होने की खबरें भी सामने आई थीं, जिसके बाद देश की सत्ता को लेकर अटकलें तेज हो गईं।
खामेनेई की मौत के बाद यह चर्चा भी शुरू हो गई थी कि उनके बेटे मुज्तबा खामेनई को ईरान का अगला सुप्रीम लीडर बनाया जा सकता है। हालांकि अभी तक इस पद को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।
खामेनेई की मौत की खबरों के बाद ईरान और अमेरिका के बीच तनाव और बढ़ गया है। दोनों देशों के बीच लगातार बयानबाजी और सैन्य दबाव की स्थिति बनी हुई है। इजरायल भी इस संघर्ष में अमेरिका के साथ खड़ा नजर आ रहा है, जिससे पूरे मिडिल ईस्ट में अस्थिरता बढ़ गई है।
इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने हाल ही में दावा किया था कि ईरान की सेना, नौसेना और कम्युनिकेशन सिस्टम को भारी नुकसान पहुंचा है और कई बड़े नेता भी संघर्ष में मारे गए हैं।
मौजूदा हालात में यह सवाल उठ रहा है कि क्या खामेनेई के बेटे अपने पिता की मौत के बाद कोई बड़ा कदम उठाएंगे या फिर क्षेत्रीय संघर्ष का रुख अलग दिशा लेगा। फिलहाल विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच टकराव से मिडिल ईस्ट में तनाव लंबे समय तक बना रह सकता है।

